अलीगढ़

माननीय मुख्यमंत्री जी ने दी अलीगढ़ को लॉक म्यूजियम की सौग़ात

37 करोड़ की लागत से देश का पहला लॉक म्यूजियम बनेगा अलीगढ़ में

हिंदुस्तान में अलीगढ़ की सरजमीं पर बनेगा भव्य देश का पहला लॉक म्यूजियम-उत्तर प्रदेश सरकार की सौग़ात से इतिहास में दर्ज होगा अब अलीगढ़ का नाम लगभग 4000 करोड़ की लॉक इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा लाभ-विदेश से आने वाले उद्यमियों को प्रस्तुतिकरण देने व अलीगढ़ के लॉक को देखने में लॉक म्यूजियम से मिलेगी बड़ी राहतताला उद्योग की विश्व स्तरीय कंपनियों हैरिसन गोदरेज, लिंक लॉक आदि से नगर निगम स्थापित करेगा संबंध-लॉक म्यूजियम में उनके द्वारा निर्मित तालों की लगाई जाएगी गैलरीलॉक इंडस्ट्रीज को मिलेगा बड़ा फायदा-जेवर एयरपोर्ट से आने वाले इंटरनेशनल ग्रहक लॉक म्यूजिम में अपने प्रोडक्ट का कर सकेंगे शोकेसलोक म्यूजियम आने वाले देशवासी व अतिथि वैदिक तालो से डिजिटल/साइबर ताले के सफ़र से होंगे रूबरूसांसद, महापौर, कोल विधायक व तत्कालीन कमिश्नर व नगर आयुक्त के प्रयास लाये रंग-अब दुनिया भर में अब रोशन होगा अलीगढ़ का नामउत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना अंतर्गत लॉक म्यूजियम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दी वित्तीय स्वकृतिलॉक म्यूज़ियम से बनेंगी अलीगढ़ की नई पहचान- अलीगढ़ उद्योग व्यापार व रोज़गार को मिलेगी नई दिशालॉक म्यूजियम के निर्माण के लिए नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षणताला और तालीम के नाम से पहचाने जाने वाले अलीगढ़ की नई पहचान वर्ल्ड के पहले लॉक म्यूजियम के नाम से बनने जा रही है। पिछले 1 साल से ज्यादा तत्कालीन मंडलायुक्त संगीता सिंह, महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयास व कई कई बार शासन के समक्ष इस वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट के लिए नगर आयुक्त के सफ़ल प्रस्तुतिकरण के फलस्वरूप आख़िरकार उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वकृति प्रदान कर दी है।माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट के जरिये अलीगढ़वासियो को एक नई पहचान विश्व पटल मिलने जा रही है साथ इतिहास के सुनहरे पन्नो में दुनिया के देश के पहले लॉक म्यूजियम के नाम से अलीगढ़ का नाम दर्ज होने जा रहा है।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (CM-VNY) के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ में लोक म्यूजियम एवं अर्बन कल्चरल सेंटर के निर्माण की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा ₹10 करोड़ 23 लाख 83 हजार 144 रुपये की प्रथम किश्त के रूप में 35 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त भी की गई है।गौरतलब है कि पिछले साल जून 2025 में अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल, मंडलायुक्त संगीता सिंह व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अभिनव प्रयास से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना अंतर्गत लॉक म्यूजियम का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को प्रेषित किया गया था शासन ने अलीगढ़ नगर निगम के इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए इसकी कार्य योजना की स्वीकृति दे दी है।शासन से मिली वित्तीय अनुमति नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के नगर विकास अनुभाग-6 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 30 सितंबर 2026 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ में लोक म्यूजियम एवं अर्बन कल्चरल सेंटर के निर्माण के लिए कुल ₹37 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए प्रथम किश्त के रूप में कुल स्वीकृत प्रशासनिक एवं वित्तीय धनराशि का 35 प्रतिशत अर्थात ₹102383144 रुपये अवमुक्त किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है परियोजना का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित तकनीकी विशिष्टताओं, गुणवत्ता मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप कराया जाएगा।गुरुवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सिविल इंजीनियर व अर्बन प्लानर की टीम के साथ प्रस्तावित प्रोजेक्ट स्थल जवाहर भवन के सामने लेंड जो राजा महेंद्र प्रताप पार्क के किनारे है उस पर लॉक म्यूजियम के निर्माण का प्रस्तावित है का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को तत्काल आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में लॉक म्यूजियम की वजह से अलीगढ़ का पुराना लॉक उद्योग भविष्य में अलीगढ़ में उद्योग व रोज़गार का सुनहरा अवसर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। लॉक म्यूजियम की वजह से अलीगढ़ का लॉक उद्योग देश विदेश में विख्यात होगा। अलीगढ़ के लॉक की 100 साल पुरानी यात्रा को आधुनिक रंग रूप में नागरिकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्ताव बनाकर सरकार को प्रेषित किया गया था माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव की वित्तमंत्री स्वीकृति दे दी है।उन्होंने बताया शहर के विकास के लिए लॉक म्यूजियम नज़ीर बनेगा, इसकी डीपीआर अनुभवी कंसल्टेंट के द्वारा तैयार कराई जाएगी, बेस्ट से बेस्ट डिजाइन फाइनल करने के उपरांत शासन को भेजा जाएगा शासन से स्वीकृति उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले 6 से 7 माह में अलीगढ़ की एक नई पहचान लॉक म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।ये होंगी कुछ सुविधाएं लॉक म्यूजियम में आकर्षक की-होल प्रवेश द्वार, विशाल लॉक स्कल्पचर, डिजिटल ओरिएंटेशन डोम, प्राचीन ताला निर्माण कार्यशाला के प्रतिरूप, औपनिवेशिक काल के व्यापार एवं निर्यात की प्रदर्शनी, मैकेनिकल म्यूरल, मीडिया टनल तथा स्मार्ट लॉक, बायोमेट्रिक, फेस रिकॉग्निशन एवं साइबर सिक्योरिटी से संबंधित आधुनिक इंटरैक्टिव गैलरी स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ के पारंपरिक कारीगरों की विरासत, उनकी जीवनगाथा, लोककथाओं, भारतीय सिनेमा एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित विशेष दीर्घाएं विकसित होंगी। म्यूजियम में विश वॉल, की-एनग्रेविंग स्टेशन, बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन, काइनेटिक लॉक स्कल्पचर, थीम आधारित कैफे एवं रेस्टोरेंट तथा डिजिटल एवं मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी। इस प्रकार लॉक म्यूजियम को इतिहास, विरासत, कला, तकनीक, शिक्षा, मनोरंजन एवं पर्यटन के एकीकृत केंद्र के रूप में विकसित कर अलीगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।सांसद सतीश गौतम ने कहा अलीगढ़ के लिए लॉक म्यूजियम की स्वीकृति एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ की पहचान और औद्योगिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है। अलीगढ़ का ताला उद्योग लगभग 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का साक्षी रहा है। लॉक म्यूजियम के माध्यम से इस ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वकृति प्रदान करने पर अलीगढ़वासियो की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा अलीगढ़ के उद्योग जगत में लॉक म्यूजियम एक नई दिशा देने में भी सार्थक सिद्ध होगा लॉक म्यूजियम के निर्माण से अलीगढ़ में देश विदेशी लोगों का आगमन होगा अलीगढ़ के आसपास के कई जनपद के नागरिक, व्यापारी व स्कूली बच्चे विभिन्न किस्मों के ताला बनाने की यात्रा को इस म्यूजियम में देख सकेंगे।विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा अलीगढ़ में विश्वस्तरीय लॉक म्यूजियम की स्थापना शहर की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया जाना अलीगढ़ के लिए गौरव का विषय है। यह परियोजना अलीगढ़ के पारंपरिक ताला उद्योग को आधुनिक दृष्टिकोण से नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।तत्कालीन मंडलायुक्त संगीता सिंह ने दूरभाष पर नगर आयुक्त को बधाई देते हुए कहा पिछले एक साल की मेहनत व सतत प्रयासो का सफल होना सुखद अनुभव है इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की सहज स्वकृति मिलना अत्यंत सुखद है अलीगढ़ में बनने वाला वर्ल्ड क्लास लॉक म्यूजियम अलीगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का नया आयाम साबित होगा देश-विदेश में अलीगढ़ की एक नई पहचान इस लोक म्यूजियम के माध्यम से बनेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!