हाथरस

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन

पत्रकारों की आवाज उठाएगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन : जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित

हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ0प्र0) की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह घोषणा बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना था। नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष विष्णु नागर, जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला महामंत्री गोविंद चौहान, जिला मंत्री हरीबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रचार मंत्री उमाकांत पुंढीर, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा और मुकेश यादव, सदस्य कृष्णकांत गुप्ता और छोटू पुरोहित को मनोनीत किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह संगठन ग्रामीण पत्रकारों के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करता रहेगा।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट हाथरस

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!