अलीगढ़

मिशन शक्ति 5.0 के तहत डी.एस. कॉलेज में बालिकाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अलीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शनिवार को डी.एस. कॉलेज में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और तीन नए कानूनों पर जागरूक किया गया।  अभियोजन निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में अपर निदेशक अभियोजन अलीगढ़ परिक्षेत्र नवीन कुमार दुबे, संयुक्त निदेशक अभियोजन संतोष कुमार एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सदन लाल के कुशल निर्देशन में बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।  इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के संदर्भ में हाल ही में लागू तीन नए कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023  की प्रमुख धाराओं एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया।   ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सत्यानंद सिंह, अभियोजन अधिकारी सुशील कुमार पांडेय, श्रीमती अंजू यादव, विजयपाल एवं सहायक अभियोजन अधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा, श्रीमती विनीता कुमारी और कार्तिक जैन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए छात्राओं को कानूनी रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कानून की जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। हर बालिका को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि किसी भी स्थिति में वह आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!