अलीगढ़

जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शेखर सर्राफ मेडी क्लिनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 476 मरीज हुए लाभान्वित

शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नूर मस्जिद के सामने दोदपुर स्थित शेखर सर्राफ मेडी क्लिनिक पर आयोजित

जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नूर मस्जिद के सामने दोदपुर स्थित शेखर सर्राफ मेडी क्लिनिक पर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश मीणा नगर आयुक्त एवं श्रीमती लाजेश कुमारी चेयरपर्सन शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए सुमित सर्राफ प्रबंध निदेशक के विशेष निर्देश पर रजिस्ट्रेशन प्रात: 9 बजे से शिविर स्थल पर प्रारम्भ कर दिए गए थे उन्होंने ,शिविर में प्रत्येक व्यवस्था समुचित रूप से कराने एवं मरीजों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने हेतु ,भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन करने आश्वासन दिया


शिविर में डॉ खालिद एमडी फिजिशियन,डॉ शाज़िर तौसीफ त्वचा रोग, डॉ अंकुर अग्रवाल हड्डी रोग, डॉ मौसम गुप्ता नेत्र रोग, डॉ आदित्य कुमार दंत रोग, डॉ कुलदीप सिंह एमडी फिजिशियन, डॉ परवेज़ अहमद ,यूरोलॉजिस्ट,
डॉ अंतरिक्ष शर्मा,आयुर्वेदाचार्य द्वारा मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। इस शिविर में,निःशुल्क रेंडम ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर , ईसीजी आदि जांचों का मरीजों ने लाभ उठाया विशेष जांचों में माइक्रोलैब के प्रतिनिधि कृष्णा जी द्वारा 100 मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच अत्यंत आधुनिक मशीन से की गई इंटास लैब के दीपक गुप्ता द्वारा लगभग 80 मरीजों हड्डियों की जांच फ्री की गई जिसमें 40 मरीजों में हड्डियों में कमी पाई गई जिनको डॉक्टर द्वारा उचित परामर्श देकर इलाज शुरू किया गया। शिविर में आए मरीजों ने डॉक्टर्स से परामर्श प्राप्त कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध किए जाने पर आयोजनकर्ताओं उचित व्यवस्थाओं के लिए आभार प्रकट किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं शेखर सर्राफ मेडि क्लीनिक को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहा कि इस तरह के आयोजन समाज सेवा में मुख्य भूमिका रखते है जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई और धर्म नहीं है। उन्होंने अपनी हीमोग्लोबिन की जांच करवाकर व्यवस्थाओं की सराहना की। अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू एवं चेयरमेन शिविर संयोजक राजीव जैन ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को उचित स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना था आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री आलोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, संगठन मंत्री शफक्कत अली खां,पार्षद मुत्तविल, के.के.राजपूत,प्रमोद गौड़,नावेद जी,शरद गुप्ता,के.के.गोयल, ब्रजेश गौड़,गौरव शर्मा ,सुनील सिंह,संजय माहेश्वरी,सामना जैदी मार्केटिंग हेड, अंकुल शर्मा,राहुल भाटी,अमित यादव, यतीश शर्मा,अशोक गांधी आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!