अलीगढ़

वृहद विधिक जागरूकता शिविर में मिलेगी कानूनी सलाह, सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

01 नवंबर को कान्हा वन अतिथि गृह में होगा आयोजन, विभिन्न विभागों के लगेंगे योजनाओं से संबंधित स्टॉल

अलीगढ़ 3: आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने, निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 01 नवंबर को प्रातः 10 बजे से कान्हा वन अतिथि गृह निकट मडराक टोल प्लाजा में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि शिविर में आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत एवं विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए मौके पर लाभान्वित भी किया जाएगा।अपर जिला जज प्रतिभा सक्सेना ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक परामर्श प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य आमजन को न्यायिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें उनके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!