हाथरस

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद में प्रभावी पुलिस/सुरक्षा प्रबंध एवं सतर्कता/निगरानी

थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थल जैसे रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/बाजार/ढाबा होटल/धर्मशाला/रेस्टोरेंट, गेस्टहाउस व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर चैकिंग/भ्रमण किया गया

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद में प्रभावी पुलिस/सुरक्षा प्रबंध एवं सतर्कता/निगरानी के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थल जैसे रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/बाजार/ढाबा होटल/धर्मशाला/रेस्टोरेंट, गेस्टहाउस व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर चैकिंग/भ्रमण किया गया ।पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में प्रभावी पुलिस/सुरक्षा प्रबंध एवं सतर्कता/निगरानी के दृष्टिगत जपनद के सभी क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाली जगहों में निरंतर गश्त, फुट पेट्रोलिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग की जाएगी व बैरियर ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए । तथा जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चैकिंग की जाएगी । जिसके क्रम मे थाना स्तर पर गठित क्यूआरटी एवं इंटेलिजेंस यूनिट्स को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार रात्रिकालीन गश्त, वाहन चैकिंग एवं क्षेत्रीय निगरानी की जा रही है। तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य बाजार,रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/ढाबा होटल/धर्मशाला/रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस आदि स्थानों की चैकिंग की गई व सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया व संदिग्ध व्यक्तियो, वस्तुओं व वाहनो की चैकिंग की गयी । इसके साथ ही सोशल मीडिया टीम द्वारा 24*7 सोशल मीडिया प्लेटफोर्मो पर व्यापक निगरानी की जा रही है । व पुलिस द्वारा आवासीय एवं नवनिर्मित कालोनियों में किरायेदारों का विधिवत सत्यापन किया जा रहा है ।

पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों, हॉस्पिटलों, धार्मिक स्थलों, यात्री वाहनों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है । स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, होटल संचालकों, रिक्शा चालकों, टैक्सी चालकों व अन्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क एवं सहयोगी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । समस्त थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमों द्वारा चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में सभी थानो में विषेश चैकिंग अभियान चलाया गया ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!