विकास भवन के ए के पांडे एवं उर्मिला कुमारी को दी गई विदाई
कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद वर्धन ने सरस्वती वंदना के साथ किया

अलीगढ़: विकास भवन में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी डॉ ए के पांडे एवं वरिष्ठ सहायक उर्मिला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर गांधी सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी कृषि विभाग रामवीर सिंह ने की एवं कार्यक्रम का संचालन विकास भवन एवं ग्राम विकास पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गौड़ ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद वर्धन ने सरस्वती वंदना के साथ किया। चंद्र प्रकाश चंदेल ने विदाई गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह, संरक्षक राधेश्याम शर्मा एवं ओमप्रकाश ने अपने वक्तव्य में दोनों सेवानिवृत्त साथियों के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यवहार को सराहा।
कार्यक्रम में विकास भवन के साथ बेसिक शिक्षा से काफी संख्या में लेखाकारों ने भाग लिया। उपस्थित साथियों ने दोनों को पुष्प् मालाओं से स्वागत किया और भेंट स्वरूप मूर्ति, शॉल, सूटकेस एवं कंबल आदि भेंट किये । ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ की ओर से भगवान राम का दरबार भेंट किया एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।समारोह में अध्यक्ष राजेश गौड़, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र, बृजभूषण शर्मा, देवदत्त, वीरेंद्र सिंह, राम खिलाड़ी, रित्वी शर्मा, प्रीति सिंह, सनी सिंह, मदनपाल सिंह, चंद्र प्रकाश चंदेल, आनंद वर्धन, संजय कुमार, अनुग्रह शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, उर्मिला देवी के परिवार से सुधारानी, सत्येंद्र सिंह ,पिंकी, रश्मि देवी, अर्जुन, हरेंद्र, राजेश, जफर, धर्मेंद्र सिंह, कविता शर्मा, शशि शेखर सिंह, नरेश कुमार एवं नितिन जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



