विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एस एम बी इंटर कॉलेज,अलीगढ़ के सभागार में आयोजन किया गया
जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के
अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एस एम बी इंटर कॉलेज,अलीगढ़ के सभागार में आयोजन किया गया ।जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ श्री मती विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह, प्रबंधक के डी शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य के के शर्मा ,जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं निर्णायक सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके संयुक्त रूप से किया गया।
इसके पश्चात जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने विज्ञान प्रदर्शनी में आए सभी अतिथियों का बैज लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने आज की यह विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता केवल मॉडलों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता का उत्सव है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने कहा कि जिज्ञासा ही ज्ञान का पहला कदम है –सवाल पूछो, खोज करो,इसके माध्यम से ही छात्र और छात्राएं अपनी जिज्ञासाओं का निवारण कर सकते है।जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के राजकीय , अशासकीय, सीबीएसई विद्यालयों से आये लगभग 246 बाल वैज्ञानिकों ने 123 अपने नवोन्मेषी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये । जिनमे , साइबर सिक्योरिटी ,स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, स्मार्ट स्कूल नैनोटेक्नोलॉजी, सेंसर टेक्नोलॉजी ,स्पेस टेक्नोलॉजी , ड्रोन टेक्नोलॉजी ,रिन्यूएबल एनर्जी रोबोटिक्स,सोलर ट्रेकिंग सिस्टम , स्मार्ट होम , वायरलेस चार्जिंग, फ्यूचर ट्रांसपोर्टेशन स्मार्ट डस्टबिन आदि थे , साथ में यह भी कहा कि जनपद स्तर से प्रथम 15 उत्कृष्ट मॉडल मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे ,राज्य स्तर पर श्रेष्ठ मॉडल 50 हजार रुपये पुरस्कार के साथ प्रौद्योगिकी परिषद नियमानुसार पेटेंट की व्यवस्था भी करती है ।पुरस्कार सत्र के विशिष्ट अतिथि के डी शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े-बड़े विचारों को साकार करने का सराहनीय कार्य किया है।बाल वैज्ञानिकों के सतत प्रयास, अनुशासन और अध्यापकों के मार्ग दर्शन से ही नित नवीन आविष्कार संभव हैं ।जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मोहम्मद अदीब, अबान उल्ला खान एस टी एस मिंटो सर्किल, प्रथम, गुलफिशा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अतरौली द्वितीय विवेक कुमार ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल तृतीय दर्शन सिंह श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी ,एलिजा उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पंचम, शिवम कुमार डीएवी इंटर कॉलेज गणेश कुमार एचडी पब्लिक स्कूल परवल सिंह ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल दुआ एसडी इंटर कॉलेज खैर रोड ,कुणाल सिंह मिनर्वा पब्लिक स्कूल, अदीबा सिद्दीकी ब्लॉसम स्कूल, ग्रेसी गौतम मदर टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिया चौधरी ,श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल ,प्रियांशी गर्ग सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, आयुषी वार्ष्णेय डीएस बाल मंदिर स्कूल,को निर्णायक सदस्यों द्वारा प्रमाणपत्र , स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, प्रथम ,द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हेतु क्रमश 5000, 3000, 2000, 1000 व 1000 रुपये के पुरस्कार जिला विज्ञान क्लब के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से दिए जाएंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमिक और सीबीएसई विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिको ने एक दूसरे के मॉडलों से सीखा क्योंकि विज्ञान के प्रयोग सीखने की सरल प्रक्रिया है ।जनपदीय मूल्यांकन समिति में प्रोफेसर अनवर शहजाद,प्रोफेसर पुष्पेंद्र त्रिपाठी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़, डॉ इन्द्रपाल गुप्ता, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, डॉ अशोक शर्मा ,राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी अलीगढ़ उपस्थित रहें।कार्यक्रम के सफल संचालन अर्चना फौजदार ने किया साथ ही डॉ ईश्वरी प्रसाद, करिश्मा गुप्ता , निखिल वर्मा, सुनील कुमार ,सतीश चंद्र, भूपेंद्र, कपूर चंद्र ,महेश कुमार, यतींद्र कुमार सिंह, रीमा, अमित कुमार, दिलीप कुमार,हरिश्चंद्र महेश चंद्र ,सौरभ शर्मा, योगेश्वर प्रसाद, सिद्धार्थ शर्मा,मोहित चौधरी ,का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य का अच्छा वैज्ञानिक बनने तथा सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया।



