अलीगढ़

ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरसेटी धनीपुर, निशुल्क प्रशिक्षण से खड़े हो रहे सफल व्यवसाय

संस्थान में ग्रामीण युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न कौशलों का पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया

अलीगढ़: केनरा बैंक एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धनीपुर ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। संस्थान में ग्रामीण युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न कौशलों का पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप अनेक लाभार्थी सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित कर चुके हैं।संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकांश लाभार्थी पहले न तो प्रशिक्षित थे और न ही आर्थिक रूप से सक्षम। परंतु प्रशिक्षण उपरांत उन्हें न केवल स्व-रोजगार स्थापित कर चुके हैं।

संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकांश लाभार्थी पहले न तो प्रशिक्षित थे और न ही आर्थिक रूप से सक्षम। परंतु प्रशिक्षण उपरांत उन्हें न केवल स्व-रोजगार स्थापित करने का प्रमाण पत्र मिलता है, बल्कि उसी के आधार पर बैंक से शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत कम ब्याज पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध होती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से गति मिली है।आरसेटी में प्रशिक्षण अवधि के दौरान चाय, भोजन, यूनिफॉर्म एवं अध्ययन सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है ताकि कोई भी अभ्यर्थी आर्थिक तंगी के कारण अवसर से वंचित न रह जाए। संस्थान में आगामी दिनों में पशुपालन, पापड़-अचार निर्माण, मोबाइल रिपेयरिंग और ग्रामीण राजमिस्त्री सहित कई उपयोगी कोर्स संचालित किए जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा स्वयं सहायता समूह से संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। सरकार एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित यह संस्थान न केवल ग्रामीण कौशल विकास को बढ़ावा दे रहा है बल्कि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम साबित हो रहा है। बढ़ती संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष प्रशिक्षण लेकर स्वयं का व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!