अलीगढ़

पीआरडी स्थापना दिवस महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित

जवानों की क्षमता वृद्धि के लिए दिया जा रहा है 04 दिवसीय प्रशिक्षण

अलीगढ: पीआरडी स्थापना दिवस महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोट्स स्टेडियम रामघाट रोड़ अलीगढ में बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 03 टोली 66 पीआरडी स्वयंसेवकों का 04 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह सागर एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल कुमार और पुलिस प्रशिक्षक द्वारा जवानों को परेड की बारीकियों का अभ्यास कराया गया और मानकों को सुधारने के निर्देश दिये गये। डीओ पीवीडी श्री सागर ने बताया कि जवानों की क्षमता संवर्धन के लिए चिन्हित 03 टोली जवानों के रिहर्सल एवं प्रशिक्षण से निश्चित रूप से इनकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!