अलीगढ़

मेयर प्रशांत सिंघल ने दिलाई श्री अग्रवाल महासभा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ

युवा मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री वरुण गोयल और डॉ.राजीव अग्रवाल ने दी नई टीम को बधाई

अलीगढ़।श्री अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को महानगर के जीटी.रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ जिसमें नव मनोनीत पदाधिकारियों को महानगर के प्रथम नागरिक मेयर प्रशांत सिंघल ने उनके पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।आयोजन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, भाजपा नेता डॉ.राजीव अग्रवाल और मेयर प्रशांत सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और यहां महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई और फिर महासभा के पदाधिकारियों ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें महापौर प्रशांत सिंघल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई और फिर वक्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया जबकि इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री वरुण गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक रुपया और एक ईट के साथ इस धरती पर सबसे पहले समाजवाद की नींव डाली और उन्हें गर्व है कि आज ये समाज महाराज जी के पद चिन्हों पर चलकर अभी तक उसी परम्परा को निभाता चला आ रहा है।इसके अलावा अग्र समाज को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है क्योंकि ये गौरव का विषय जो आज भी सरकार को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने में भी अग्र समाज सबसे अग्रणी है।वहीं डॉ.राजीव अग्रवाल ने समाज की राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता पर बल दिया। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि इस देश में जब कभी बाढ़ बारिश भूकंप या महामारी जैसी स्थिति पैदा हुई तब तब अग्र समाज ने सच्चे भामाशाह की भूमिका निभाते हुए देश की सेवा में अपने अपने खजाने खोल दिए

 

और इसी परम्परा को अब नए रूप में निभाने की जरूरत है।इसके साथ ही अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि कि उनका उद्देश्य समाज के उन बिखरे हुए मोतियों को एक सूत्र में पिरोने का है ताकि अपने समाज को एक नई दिशा दी जा सके।

 

इसके अलावा संगठन का उद्देश्य है कि समाज के लोग ना सिर्फ एक दूसरे से मेल जोल बढ़ा कर आपसी समन्वय और संवाद स्थापति करें बल्कि इस बहाने हमें एक दूसरे के दुःख सुख का भी पता चले और इससे आपसी सहयोग की भावना और मजबूत हो साथ ही संगठन में एकजुट रहकर अपने समाज की उभरती प्रतिभाओं का भी पता चले और समाज के विवाह योग्य युवती और युवकों के लिए अच्छे रिश्ते तलाशने में भी आसानी होगी।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भरत अग्रवाल के साथ साथ शरद गर्ग, अंकुर अग्रवाल,आशीष मित्तल,अतीत अग्रवाल,कपिल बंसल,नितिन अग्रवाल, गौरव आनंदम,आशीष अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल और विक्रांत गर्ग ने अपने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की जबकि इस कार्यक्रम में यहां पर प्रमोद अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल,नवीन नारायण,पवन मोरनी,अनिल कुमार,विनय अग्रवाल,आशीष गोयल,अमित अग्रवाल, हीरालाल मित्तल,अंकुर मित्तल और वंशी अग्रवाल समेत अनेक अग्रबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!