अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: अवैध पार्किंग और ड्रंकेन ड्राइविंग के विरुद्ध चला अभियान

147 वाहनों के चालान

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026 (1074524), दिनांक 05 नवंबर 2026 तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023, दिनांक 06 नवंबर 2026 के क्रम में जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा ड्रंकेन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 147 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े 26 वाहनों, ड्रंकेन ड्राइविंग के 09, बिना हेलमेट के 56, बिना सीट बेल्ट के 05, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 08, एचएसआरपी के 23 तथा बिना बीमा के 20 वाहनों के चालान किए गए।चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा न करने तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!