मण्डल स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 15 से 24 दिसंबर तक नुमाइश मैदान के शिल्पग्राम में
15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के शिल्पग्राम में किया जा रहा है।

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दस दिवसीय मण्डल स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के शिल्पग्राम में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा पंजीकृत इकाईयों के उत्कृष्ठ उत्पादों के प्रचार-प्रसार व बिकी के लिए 60 स्टॉल एवं दुकानें लगायी गयी हैं, जिसमें समीपवर्ती प्रदेशांे की इकाईयों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह प्रदर्शनी में अपने विभाग के प्रचार प्रसार के लिए लाभान्वित व्यक्तियों की एक स्टॉल लगाने की कृपा करें, जिससे प्रदर्शनी में बिक्री को बढावा दिये जाने के साथ-साथ प्रदर्शनी में आमजन को विभाग के कार्यकलापों की जानकारी प्राप्त हो सकें। प्रदर्शनी में एक स्टाल या दुकान निःशुल्क आवंटित की जायेगी।



