अलीगढ़

एसएसपी कार्यालय परिसर में SOCH NGO एवं उम्मीद वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़, श्री नीरज जादौन रहे,

एसएसपी कार्यालय परिसर में SOCH NGO एवं उम्मीद वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजितकड़ाके की ठंड से जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से SOCH NGO तथा उम्मीद वेलफेयर फ़ाउंडेशन द्वारा आज एसएसपी कार्यालय, अलीगढ़ परिसर में एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़, श्री नीरज जादौन रहे, जिन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मानवता एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक परिवारों को कंबल वितरण किया गयाअपने संबोधन में एसएसपी श्री नीरज जादौन ने दोनों संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने सामाजिक संगठनों को ऐसे मानवीय कार्यों में निरंतर आगे आने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अलीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों—SP Rural, SP Crime, SP City—सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।उम्मीद वेलफेयर फ़ाउंडेशन की ओर से अदिल जवाहर एवं नदीम अहमद उपस्थित रहे।
वहीं SOCH NGO की ओर से डॉ. सलीम मोहम्मद खान, सरताज आलम, हारून हफ़ीज़, मोहम्मद आयद , सुश्री इरम, एडवोकेट तंवीर अहमद, अल्फिया, श्री सैयद ज़ाकी (IMCS Group), अयाज़ तथा श्री मंज़ूर (Phd Scholar AMU) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।इस कंबल वितरण कार्यक्रम से कई जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सहायता प्राप्त हुई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!