अलीगढ़

पीआरडी का 77 वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

मा0 विधायक कोल ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले पीआरडी स्वयं सेवकों को किया पुरस्कृत

अलीगढ़ प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 77 वॉ जनपद स्तरीय पीआरडी स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को महारानी अहिल्यावाई होल्कर स्टेडियम अलीगढ में मनाया गया। स्थापना दिवस में सभी विकास खण्डों, ग्रामीण कम्पनी के पीआरडी महिला एवं पुरूष स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्थापना दिवस परेड की सलामी माननीय विधायक कोल श्री अनिल पाराशर द्वारा ली गई। एवं माननीय विधायक ने परेड में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले पीआरडी स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया।माननीय विधायक ने पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुऐ कहा कि पीआरडी संगठन बहुत पुराना है। 1948 में इसकी स्थापना हुई थी। पीआरडी जवानों को फिट रखने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य भी उपस्थित रहें। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी जयपाल सिंह द्वारा अतिथियों का वैज कैम्प लगाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के आयोजन में पुलिस विभाग के प्रशिक्षक, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एंव वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास अधिकारी अलीगढ द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!