डीएम की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री एवं जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न
स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकर्स अधिकाधिक ऋण प्रदान करें

-संजीव रंजन, डीएम
अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक आहुत की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की सफलता के लिए शासन की मंशा के अनुरूप स्वरोजगार स्थापना के लिए अधिकाधिक ऋण प्रदान करें। इस दौरान आगामी वर्ष के लिए पीएलपी भी लॉच की गई।एलडीएम ने ’’आपकी पूंजी आपका अधिकार’’ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक में जमा अनक्लेम्ड डिपोजिट को उसके वास्तविक लाभार्थी तक पहुॅचाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, अब तक 386 उपभोक्ताओं को 01 करोड़ 70 लाख की धनराशि री-क्लेम की गई है। जिले का सीडी-रेशियो कम रहने पर जिलाधिकारी द्वारा बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि सीडी-रेशियो को 60 प्रतिशत तक पहुॅचाने के लिए एमएसएमई, कृषि एवं बड़े उद्योगों को अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाए। एलडीएम ने बताया कि विगत तिमाही में सीडी-रेशियो 53.81 से बढ़कर 54.41 प्रतिशत हो गया है।वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा में पाया गया कि आवंटित लक्ष्य 16232.46 करोड़ के सापेक्ष सितंबर तिमाही तक कुल उपलब्धि 8234.18 करोड़ रही। सेक्टरवार समीक्षा में पाया गया कि कृषि क्षेत्र में 36.84 प्रतिशत और एमएसएमई व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 41 प्रतिशत उपलब्धि रही। बैठक में अधिकाधिक केसीसी बनाने एवं ऋण आवंटन, जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों को 31 दिसंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आरसी मिलान कराते हुए वसूली में गति लाने और फसल बीमा योजना में अधिकाधिक किसानों को बीमित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में पीडी भाल चंद त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, डीडीएम नाबार्ड नितिन कुमार, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, सहायक महाप्रबंधक उद्योग बृजेश कुमार, सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन एलडीएम अशोक कुमार सोनी ने किया।



