क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने गैंग्सटर, इनामी, हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा कसने को किया निर्देशित
चंडौस इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह लाइन हाजिर

अलीगढ़। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपराध रोकने के लिए आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसो…।चंडौस इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया और 171 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया क्राइम मीटिंग में सख्ती के साथ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जब यह कहा तो थानेदारों के पसीने छूट गए। उसी दौरान कोर्ट के आदेशों का अनुपालन न कराने पर चंडौस इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह चौहान को लाइनहाजिर कर दिया गया। अच्छे कार्य और अनुशासन में रहने पर 171 पुलिसकर्मियों को प्रशस्त्रि पत्र व मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में शुक्रवार की देर रात क्राइम मीटिंग हुई। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने इनामी, हिस्ट्रीशीटर, गैंग्सटर अपराधियों पर शिकंजा कसने, गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, खनन, जुआ-सट्टा की रोकथाम के लिए अभियान चलाने को निर्देशित किया। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन करने को भी कहा। एसएसपी ने कहा कि अधिकांश ग्रामीण पशुपालन कर जीवन यापन करते हैं। इसलिए पशु चोरी की घटनाएं न होने दें।



