अलीगढ़

जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का डीएस कॉलेज में हुआ आयोजन

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अलीगढ़ : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम युवा उत्सव 2025 का आयोजन मंगलवार को धर्म समाज इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह सागर, जिला विज्ञान क्लब कोऑर्डिनेटर राजीव अग्रवाल एवं निर्णायक सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, डिक्लेमेशन, कविता लेखन, कहानी लेखन एवं नवाचार के संवर्धन के लिए विज्ञान आधारित मॉडलों की प्रतियोगिताओं में जनपद के होनहार बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी युवा शक्ति को संस्कार, संस्कृति, विज्ञान और नवाचार के मार्ग पर अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। प्रतिभाशाली युवाओं का उत्साहवर्धन ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला है।

प्रतियोगिता कविता लेखन में भूपेंद्र भारत प्रथम, अंजलि द्वितीय, कशिश यादव तृतीय, कहानी लेखन में हैप्पी सैनी प्रथम, उमाकांत सारस्वत द्वितीय, खुशी वार्ष्णेय तृतीय, चित्रकला में रितेश शर्मा प्रथम संदीप कुमार द्वितीय गोल्डी सोनी तृतीय स्थान पर रहे। साइंस मेला में टीकाराम इंटर कॉलेज की गुनगुन प्रथम, डीएवी इंटर कॉलेज के हिमांशु भारद्वाज द्वितीय और डी एस इंटर कॉलेज के मयंक तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक लोकगीत में टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, महेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय, सामूहिक लोक नृत्य में टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान, अग्रसेन इंटर कालेज हरदुआगंज के तृतीय स्थान पर रहे ।कार्यक्रम के समापन में परियोजना निदेशक भालचंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय विभाग कल्याण अधिकारी राहुल कुमार, नितेश तंवर, अनिल कुमार, कपिल शर्मा उपस्थित रहे। निर्णायकों में प्रमुख भूमिका कथक नृत्यांगना श्रीमती चंद्रिका अग्रवाल, यूपी गर्वनर अवॉर्डी सुश्री सोनिका सिंह, मंगलयतान यूनिवर्सिटी से एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पूनम रानी, टीकाराम डिग्री कॉलेज से डॉ हेमलता अग्रवाल, डीएस कॉलेज से डॉ0 रचित वर्मा, साइंस मेला में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग से प्रोफेसर समस खान, भौतिक विभाग से प्रोफेसर डॉक्टर मीनहाज अंसारी एवं टीकाराम कन्या महाविद्यालय से रसायन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरभि वार्ष्णेय जी प्रमुख रहे। जिला युवा उत्सव के प्रथम विजेता बुधवार मंडलीय युवा उत्सव में डी एस इंटर कॉलेज मे ही प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना फौजदार एवं श्री योगेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र कुमार ने सभी आए हुए आगुंतक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!