अलीगढ़

श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन

18 जनवरी को रामलीला ग्राउंड में होगा विवाह हेतु परिचय सम्मेलन

श्री. भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा होटल मेलरोजिन मैरिस रोड पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ठेकेदार द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा 15वों सर्वजातीय सामूहिक परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

संस्था के सचिव चंद्र मोहन मित्तल द्वारा बताया गया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन के संयोजक विनय अग्रवाल व सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक प्रदीप अग्रवाल गुड्डू को बनाया गया है। संयोजक विनय अग्रवाल द्वारा बताया गया की 18 जनवरी दिन रविवार प्रातः 11 बजे से रामलीला ग्राउंड पर परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम बड़े रूप में किया जा रहा है जिसमें पूरे अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश की कई जिलों से लड़के व लड़कियों के फॉर्म बड़ी मात्रा में भरे जा रहे हैं, जिसमें वेल एजुकेटेड वह संपन्न परिवारों की लड़की व लड़कियों के भी फॉर्म भरे गए है।

जिसका रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक किया जाएगा रजिस्ट्रेशन तथा फॉर्म प्राप्त करने के स्थात्त निम्नवत है :-

1. श्री महाराजा अग्रसेन मेडिकल सेंटर नौरंगाबाद, अलीगढ़।

श्री महाराजा अग्रसेन मेडिकल सेंटर किशनपुर तिराहा, अलीगढ़।

2. 3. धुर्व पैकर्स महेंद्र नगर, हनुमानंपुरी गली नं० 4. अलीगढ़।

4. मित्तल स्वीट्स, विष्णुपुरी. अलीगढ़।

5. वाणी कम्प्यूटर (जनसेवा केन्द्र), विष्णुपुरी, अलीगढ़।

6. रावत मैडिकोज, देवेत्रय हास्पीटल के सामने, रामघाट रोड, अलीगढ़।

पर किए जा रहे है जिसमें लड़कियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है।

संस्था के उपसचिव एवं समारोह संयोजक विनय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रशांत सिंघल महापौर व माननीय विवेक बंसल शहर विधायिका मुक्ता राजा उपस्थित रहेंगे, परिचय सम्मेलन में बने हुए जोड़ों का विवाह संस्था द्वारा पूर्ण रूप से निशुल्क कराया जाएगा।

प्रेस वार्ता में निम्न लोग उपस्थित रहे

संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ठेकेदार, सचिन चंद्र मोहन मित्तल उपसचिव विनय अग्रवाल, संयोजक प्रदीप अग्रवाल गुड्डू, हरिशंकर अग्रवाल, वीरेश कुमार एडवोकेट, डॉ अनिल वाष्र्णेय हरिओम वाष्र्णेय, मनमोहन मित्तल वरुण अग्रवाल आदि।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!