अलीगढ़
महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी 20 नवंबर को जागरूकता चौपाल व महिला जनसुनवाई करेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती मीना कुमारी 20 नवंबर को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगी

अलीगढ़ मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती मीना कुमारी 20 नवंबर को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता चौपाल आयोजित करेंगी और महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए महिला जनसुनवाई करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 आयोग की सदस्य सर्किट हाउस सभागार में प्रातः 11 बजे जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई में प्रतिभाग करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा है कि वे महिला आयोग से संबंधित प्रकरणों एवं विभागीय योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं के साथ सर्किट हाउस में स्वयं उपस्थित होकर महिला जनसुनवाई में प्रतिभाग करें।



