अलीगढ़

संस्कार भारती ब्रज प्रांत द्वारा आयोजित नाट्य मंचन

संघ गंगा के तीन भगीरथ के सहयोगियों का हुआ सम्मान

मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान में इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश ने बताई संविधान की बारीकियां

संप्रभुता नागरिकों में निहित हैआदित्यनाथ मित्तल संस्कार भारती महानगर अलीगढ और धर्म समाज सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले तीन सरसंघचालकों के जीवनकार्य पर आधारित “संघ गंगा के तीन भगीरथ” के सभी सहयोगियों का सम्मान समारोह स्थानीय राधा की रसोई रेस्टोरेंट में मंगलवार सांय किया गया ।
साथ ही साथ इस कार्यक्रम में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद हाइकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश आदित्यनाथ मित्तल जी ने संविधान के बारे में सभी को बारीकी से समझाया । आदित्यनाथ मित्तल जी ने सभी को बताया कि संविधान निर्माण में किस किस की महत्वपूर्ण भूमिका रही , इसकी रचना करने में कितने दिन लगे । उन्होंने कहा कि संप्रभुता नागरिकों में निहित है ।

संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष संजय गोयल , उपाध्यक्ष अनिल राज गुप्ता , नाट्य निर्देशक आलोक शर्मा , डॉ इंदिरा अग्रवाल , नाट्य मंचन की सर्व व्यवस्था प्रमुख डॉ सुनीता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर अनिल नवरंग , सी ए संजय गोयल, आलोक शर्मा , अनिलराज गुप्ता , इंदिरा अग्रवाल, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, डॉ सुनीता गुप्ता, पवन जिंदल, दिनेश मित्तल , डॉ राजेश अग्रवाल , प्रमोद कुमार गुप्ता , प्रवीण कुमार अग्रवाल, सुनयना गुप्ता, अर्चना वी राजन, दुर्गेश वार्ष्णेय , ख्यालीराम वार्ष्णेय, दीपक गोयल, डॉ कुमुद उपाध्याय, मीरा वार्ष्णेय, सुरभि जैन , डॉ गिरीश वार्ष्णेय, विकास जैन , बबीता अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, डॉ टीना वार्ष्णेय, डॉ रुचिन वर्मा , डॉ संजय कुमार , कुमारी पूनम, कुमारी धीरज, डॉ नीलम श्रीवास्तव , डॉ अनुपम राघव , डॉ ईश्वर चंद्र गुप्ता ,कु मोनिका हांडा, श्रीमती बबीता अग्रवाल , श्रीमती ममता आदि उपस्थित रहे ।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!