
हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट
हाथरस के मुरसान कस्बे में सड़क हादसे में ढाई साल के बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर पहले सड़क पर जाम लगाया,फिर थाने पर जमकर पथराव किया।
थाने पर पथराव की घटना की सूचना मिलने पर कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।पुलिस ने सड़क पर जाम और थाने पर पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस ने इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया।हालांकि इस घटना में पुलिस ने महिला को भी दौड़ा दिया।



