अलीगढ़

चाक-चौबंद इंतजामों में निकली कावड़ यात्रा -नगर निगम ने कराए बेहतर इंतजाम

नगर निगम की पेयजल टैंकरों और स्प्रे मशीनों के छिड़काव से कावड़ यात्रा में चलने वालों को मिली राहत

जनमानस का सहयोग के लिए किया आभार व व्यवस्था में लगे नगर निगम अधिकारी कर्मचारी की नगर आयुक्त ने की हौसला अफज़ाईमहाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कावड़ यात्रा मार्ग व सभी सेवा शिविरों में उम्दा इंतिज़ाम -जनमानस ने नगर निगम के इंतजामों को सराहा1260 सफ़ाई कर्मचारियों की 40 सफ़ाई की जिम्मेदारी-ऐतिहासिक, सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक और गंगा-जमुनी तहज़ीब को संजोए हुए अलीगढ़ शहर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर कावड़ यात्रा पूरी गरिमा, श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।शहर की सड़कों पर निकली महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कावड़ यात्रा केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि नगर निगम की चाक चौबंद व्यवस्था का भी अद्भुत उदाहरण भी बना। महाशिवरात्रि पर्व पर केवल कावड़ यात्रा को सफल बनाया, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग से होने वाले तमाम सेवा शिविरों आयोजको को गरिमामयी रूप दिया।महाशिवरात्रि के पर्व निकलने वाली कावड़ यात्रा पर नगर निगम ने उम्दा इंतजामों की मिसाल पेश करते हुए कावड़ यात्रा मार्ग पर साफ सफाई पानी के छिड़काव और टैंकर और स्प्रे मशीनों से छिड़काव की आमजन ने सराहना की।

अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली कावड़ यात्रा पर नगर निगम इंतजामों की बागडोर खुद अपने हाथ में ली थी। नगर आयुक्त ने कावड़ यात्रा के मार्ग पर पॉइंट टू पॉइंट नगर निगम इंतजामों पर निगरानी स्वरूप परंपरागत रूट पर नगर निगम ने बेहतर इंतजाम किए कावड़ यात्रा में शामिल लोगों ने साफ सफाई पानी के टैंकर और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के कावड़ यात्रा रूट पर सड़कों पर झाड़ू पानी का छिड़काव पर नगर निगम का आभार व्यक्त कियानगर निगम के विशेष प्रयास – हर कदम पर सेवा और सजगतानगर निगम अलीगढ़ ने इस अवसर पर आमजन की सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नगर आयुक्त  के निर्देशन में विभिन्न विभागों की समन्वित टीमों ने शहर के चप्पे-चप्पे पर सेवा का संकल्प निभाया।स्वच्छता1260 सफ़ाई कर्मचारियों की 40 सफ़ाई से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम ने लगातार 7 दिनों तक पूरे धार्मिक स्थलों खेरेश्वर धाम अचल ताल कावड़ यात्रा मार्ग रूट पर बेहतर सफाई सुनिश्चित की।नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले 10 दिनों से लगातार नगर निगम द्वारा परंपरागत कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी और व्यवस्थाएं कराई जा रही थी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!