अलीगढ़

मडराक स्थित 22वां कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारा कार्यक्रम भव्य एवं सकुशल रूप से संपन्न हुआ

कार्यक्रम के दौरान शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शिविर में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान तथा विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 14 फरवरी 2026 को आगरा रोड, मडराक स्थित 22वां कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारा कार्यक्रम भव्य एवं सकुशल रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शिविर में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान तथा विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों का उत्साह और समर्पण सराहनीय रहा इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी शिव भक्तों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित अतिथियों के साथ महिला शक्ति ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम, समर्थन और सेवा भाव से ही यह आयोजन सफल हो सकामहाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!