अलीगढ़
मदर टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताला नगरी में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 28 फरवरी को
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग

-डीआईओएस अलीगढ़ : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, अलीगढ़ के तत्वाधान में जिलाधिकारी संजीव रंजन के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से मदर टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताला नगरी में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए सभी बोर्डों के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को निर्धारित समय व स्थान पर अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ समय से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें, जिससे इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि हो सके।



