अलीगढ़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा 26 व 27 फरवरी को अलीगढ़ में

सुनवाई केंद्र, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक, प्रेस वार्ता के साथ ही बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से करेंगे वार्ता

अलीगढ़ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा 26 एवं 27 फरवरी को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल अतुल गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री रिणवा 26 फरवरी की सांय 07 बजे अलीगढ़ पधारकर रात्रि विश्राम करेंगे। 27 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से सुनवाई केंद्र का निरीक्षण करेंगे और कलैक्ट्रेट सभागार में 12 बजे से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक, अपरान्ह 01 बजे से पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता, 02ः30 बजे से बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ वार्तालाप के उपरांत सांय 04 बजे से समीक्षा बैठक कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!