अलीगढ़

इंडिगो समेत कई एयरलाइंस से संपर्क, अलीगढ़ से जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें

विमानन प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट का हो रहा उपयोग

अलीगढ़ : अलीगढ़ विमानपत्तन से उड़ान सेवा पुनः शुरू कराने के लिए प्रशासन स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। विमानपत्तन प्रशासन द्वारा इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर समेत विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों को यहां से फ्लाइट संचालन के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। कंपनियों से सकारात्मक प्रतिउत्तर मिलने के बाद उड़ान सेवा शुरू कराने के लिए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।कार्यवाहक निदेशक विमानपत्तन प्रशासन अलीगढ़ सत्यव्रत सारस्वत के अनुसार अलीगढ़ विमानपत्तन से 11 मार्च 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक फ्लाईबिंग एयरलाइंस द्वारा नियमित रूप से अनुसूचित उड़ान सेवा संचालित की गई थी। कंपनी द्वारा 24 अक्टूबर 2025 तक के लिए स्लॉट भी बुक कराया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। इसके बावजूद अलीगढ़ विमानपत्तन पर विमानन गतिविधियां लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां दो फ्लाइंग क्लब संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन 110 से अधिक विमान मूवमेंट किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विमानपत्तन का उपयोग विमानन प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के लिए लगातार हो रहा है। विमानपत्तन प्रशासन का कहना है कि अलीगढ़ से नियमित उड़ान सेवा बहाल कराने के लिए विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क बनाए रखते हुए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यहां से उड़ान संचालन शुरू होने की संभावना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!