नगर निगम ने देहली रोड से खैर रोड तक हटवाया अतिक्रमण एवं जब्त की 100 किलो अवैध प्लास्टिक
अवैध प्लास्टिक व अतिक्रमण पर लगाया ₹10000/- का जुर्माना

फुटपाथ, सड़क पर रखे अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त- अवैध अतिक्रमण करने वालो से वसूल किया जुर्मानानगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर की जलनिकासी को प्रभावी बनाने व शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल ने देहली रोड से खैर रोड तक अतिक्रमण अभियान चलायाबुधवार को नगर निगम द्वारा आज सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ रामजीलाल की अगुवाई में देहली रोड से खैर रोड तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की एवं अवैध प्लास्टिक पर कार्रवाई करते हुए ₹10000/- की जुर्माने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से हटवाया मौके पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी देते हुए जुर्माना भी वसूला गया।नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण किये हुए है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं जुर्माना वसूला जायेगा



