अलीगढ़

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर एवं प्रवर्तक भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया

एक शाम आदिनाथ भगवान के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर एवं प्रवर्तक भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया।
एक शाम आदिनाथ भगवान के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन
गुरुवार खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक दिवस जैन समाज ने हर्षौल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: जैन मिलन महिला अलीगढ़ नगर द्वारा गौशाला में गायों को हरा चारा एवं सब्जियाँ खिला गौसेवा एवं पक्षियों को दाना डाल कर सेवा की।

  दोपहर को जैन मिलन वर्द्धमान द्वारा आगरा रोड पर राहगीरों के लिए सस्नेहपूर्ण भोजन (अन्नपूर्णा थाली ) पेट भर बैठाकर कराया गया। शाम को जिनवरम् महिला मण्डल के तत्वावधान में एक शाम आदिनाथ भगवान के नाम संगीतमय भजन ,पालना,श्री भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया। श्रावक श्राविकाओं भगवान की बाल रूप की प्रतिमा को पालने में झुला कर बधाई गीत गाकर जन्मकल्याणक दिवस मनाया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार जैन,प्रद्युम्न कुमार जैन,विजय कुमार जैन,राजीव जैन,मोहित जैन,मयंक जैन,कुणाल जैन,दीपेंद्र जैन,अंकुर जैन,हरिकांत जैन,नीरज जैन ,मुकेश जैन,पूर्वी जैन ,मधु जैन,मीनू जैन,नीता जैन,ऋतु जैन, कामिनी जैन,मोनिका जैन,अंजली जैन ,रितु जैन ,सुमन जैन, मीना जैन,शीला जैन ,कल्पना जैन,गरिमा जैन एवं समाज के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!