अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने किया महिला दिवस पर सम्मान समारोह
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के नेतृत्व में टीकाराम कॉलोनी स्थित

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने किया महिला दिवस पर सम्मान समारोह
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के नेतृत्व में टीकाराम कॉलोनी स्थित शिवमन्दिर के हॉल में संगठन की सक्रिय और कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनों का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटी बैंक की संस्थापक श्रीमती दुर्गेश सोलंकी ने मां दुर्गा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशी गौतम ने मां दुर्गे का आवाहन करते हुए
आए तेरे भवन.. भजन पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर ने सभी बहनों को पटका ओढ़ाकर स्वागत किया और बताया कि कार्यक्रम में महिला शक्ति की और क्षत्रिय बहनों को सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गेश सोलंकी ने कहा कि वीरांगना इकाई ने आज सर्वसमाज की बहनों को सम्मानित कर एकता की मिसाल कायम की है,मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह ने कहा संगठन तभी सफलता पूर्ण कार्य कर पाता है जब मुख्य अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कार्य कुशलता,सक्रियता, कर्मठता औरईमानदारीपूर्वक कार्य करने पर उनको पुरस्कृत करें। उन्होंने कहा आज यह विशेष पहल वीरांगना इकाई ने प्रारंभ की है। आज 51 बहनों को सम्मानित किया गया है।महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन ने सभी सम्मानित हुई बहनों को बधाई देते हुए कहा कि आज एक अनूठी और अच्छी पहल शुरू हुई है। हिमानी वार्ष्णेय ने ओ री चिरैया… पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्णा सिंह ने नारी .. पर सुंदर प्रस्तुति दी ।सभी उपस्थित बहनों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। पूजा सेंगर,मधुरानी जादौन, अलका सिंह,पूनम चौहान,मिनी रानी,भारती सिंह, निधि तोमर, कृष्णा सिंह, आशा सिसोदिया,रुचि राघव, लता राघव,भावना सिंह, जया सिंह, कुसुम चौहान, भारती गौतम, सुगंधि वार्ष्णेय,हिमानीवार्ष्णेय,आशी गौतम,कामिनी तोमर, प्रीति गुप्ता,नीतू पुंढीर,रंजना सेंगर, कृष्णा सिंह,बबली भारद्वाज,ज्योति शर्मा,नीलम सिंह,अर्चनावार्ष्णेय,ममता गुप्ता,गीता जी,सुनीता सिंह, नीलमा सिंह,भावना सिंह,नीतू सिंह,प्रतिभा सिंह,रोली चौहान,अनीता सिंह,शिवानी सिंह,पूजा सिंह,पूनम सिंह,वंदना,कविता सिंह,मीनू सिंह, गार्गी सिंह, खुशी पुंढीर, ममता सिंह,अनुपमा सिंह,सोनी सिंह,रिद्धिमा वार्ष्णेय, राधा रानी,बीना सिंह को सम्मानित किया गया। सभी ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए।भारती गौतम ने सभी बहनों को बधाई दी ।



