अलीगढ़
मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा अलीगढ़ मंडल के पक्षी जीवन और वेटलैंड एरिया पर लिखी गई पुस्तक
विद विंग्स एंड ए कैमरा: एनकाउंटर्स विद बर्ड्स ऑफ अलीगढ़ का विमोचन 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया

मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा अलीगढ़ मंडल के पक्षी जीवन और वेटलैंड एरिया पर लिखी गई पुस्तक वॉकिंग विद विंग्स एंड ए कैमरा: एनकाउंटर्स विद बर्ड्स ऑफ अलीगढ़ का विमोचन 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अपनी इस पुस्तक के माध्यम से अलीगढ़ की उन प्राकृतिक धरोहरों को दुनिया के सामने रखा है, जो अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती हैं। पुस्तक में शेखा झील और पटना पक्षी विहार आने वाले विदेशी और स्थानीय प्रवासी पक्षियों के प्रवास चक्र की विस्तृत जानकारी दी गई है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य जैव-विविधता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।



