
अलीगढ़, रविवार बालाजी मन्दिर नगला मसानी अलीगढ़ पर शासन द्वारा मनोनीत पार्षद नीलेश उपाध्याय जी का पतंजलि परिवार एवं बालाजी धर्मार्थ सेवा समिति अलीगढ़ ने फूल माला पहना कर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चन्द्र पाल जी ने की, संचालन हरिओम सूर्यवंशी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने किया | जिसमें जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश कुमार शर्मा ,राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवि कर आर्य, एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, स्वागत करने वालों में जिला प्रभारी युवा भारत मनोज कुमार झा, सह युवा प्रभारी लोकेश पचौरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिकरवार, तहसील प्रभारी कोल संजय शर्मा, महानगर यज्ञ प्रभारी बॉबी आर्य, बालाजी धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार ,संगठन मंत्री प्यारेलाल, महामंत्री चंद्रपाल सिंह, सचिव गिरिराज सिंह ,दिलीप कुमार, ओमप्रकाश, दिनेश चंद, लेखराज सिंह, खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष रिंकू शर्मा, चौधरी बहोरी सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, उमेश कुमार शर्मा आदि भाई बहनों ने स्वागत किया|



