देर रात नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ नाला निर्माण का किया निरीक्षण
लगभग ढाई साल से रुके नाला निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा कार्यदायी एजेंसी सी. एन. डी. एस. के जरिये नगरीय क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाए जाने के दृष्टिगत लगभग 6794.50 लाख की लागत के प्रोजेक्ट स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज परियोजना-2 के तहत लगभग 954.89 लाख की लागत से केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ होते हुए ज़ाफ़री ड्रेन तक सड़क के बीचोबीच अंडरग्राउंड प्री कास्ट सेगमेंट तकनीक पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। उक्त नाला निर्माण पिछले ढाई साल से रुका हुआ था। गत दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयास, निगरानी, पार्षदों के सहयोग और सौहार्दपूर्ण संवाद निरंतर निरीक्षण के फलस्वरूप उक्त नाले का निर्माण प्रारंभ हुआ है।उक्त नाला निर्माण का कार्य का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रविवार देर रात्रि जीवनगढ़ पुलिया के पास जाकर निरीक्षण किया।
मौके पर स्थानीय पार्षदों और क्षेत्रीय जनता के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता और सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक को इस नाला निर्माण में व्यापक सुरक्षा उपकरणों, यातायात ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ जहां पर भी गड्ढे खोदे जाए वहां पर सुरक्षा के सभी उपकरणों को लगाए जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा स्थानीय पार्षदों व पब्लिक के सहयोग के साथ इस नाले को जल्द से जल्द रिकॉर्ड समय में पूर्ण कराया जाएगा तत्पश्चात विश्व स्तरीय सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा।मौके पर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार इस नाले का निर्माण करने और जहां-जहां पर भी गड्ढे खोदे जाएं और जहां नाले खुले है उन्हें तत्काल कवर्ड कराये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि विश्व स्तरीय सड़क का निर्माण इस नाले के निर्माण के उपरांत कराया जाएगा इस नाला निर्माण के उपरांत मैरिस रोड कला नगर दोदपुर आदि क्षेत्र में आगामी वर्षा ऋतु में जल भराव से बड़ी राहत मिलेगीनगर आयुक्त ने मौके पर मुख्य अभियंता को इसकी सघन निगरानी करने के साथ-साथ प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।मौके पर पार्षद/प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र जादौन, सद्दाम अशरवी, तारिक़, जावेद, यामीन आदि मौजूद थे।



