अलीगढ़
हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम, जय जय श्रीराम
उत्तरीय अचल सरोवर हरिगढ़ में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ

अलीगढ़ क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर एवं सिद्धिविनायक व माता महालक्ष्मी मंदिर, उत्तरीय अचल सरोवर हरिगढ़ में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।
इसके बाद विधि-विधान से आरती संपन्न हुई और प्रसाद वितरण किया गया। कथा वाचन सुमन शास्त्री द्वारा किया गया, जिन्होंने भक्तों को भक्ति एवं सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पावन सानिध्य महंत विनय नाथ महाराज जी रहा,,



