वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का किया अनावरण
जनपद के ग्राम खुदाताल में रविवार को वीरांगना अवन्तीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत रहे

जनपद के ग्राम खुदाताल में रविवार को वीरांगना अवन्तीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत रहे। संचालन धनंजय लोधी, संरक्षक अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा कासगंज ने किया।
मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान किसी एक समाज के लिए ना होकर, सर्व समाज के लिए था। वह भारत की प्रथम महिला शासक थी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने कहा के समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि ग्राम प्रधान शीला देवी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाकर गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। विधायक हरिओम वर्मा ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए ग्राम प्रधान एवं उनकी टीम को हृदय से आभार व्यक्त किया। सभा को राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक राकेश राजपूत प्रधानाचार्य श्री रामजीलाल वर्मा, मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमापुर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण उर्फ बल्लू भैया, रामसनेही लोधी, केशव देव राजपूत, राकेश राजपूत एआरपी आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर चेतराम सिंह, हरीश बाबू लोधी, मोहित राजपूत, जोगेंद्र सिंह ,रामू लोधी ,पीसी वर्मा ,पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह किशन लोधी सुधाकर वर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कासगंज।



