नगर आयुक्त ने हरदुआगंज नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का चेयमैन व ईओ संग लिया जायज़ा
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम की बेस्ट प्रैक्टिस को तीनों नगर पंचायत में और नगर पंचायतो की बेस्ट प्रैक्टिस को नगर निगम में प्रभावी किए जाने को लेकर सौहार्दपूर्ण बातचीत में हुआ विचार विमर्श

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम की बेस्ट प्रैक्टिस को तीनों नगर पंचायत में और नगर पंचायतो की बेस्ट प्रैक्टिस को नगर निगम में प्रभावी किए जाने को लेकर सौहार्दपूर्ण बातचीत में हुआ विचार विमर् मंडल की तीन नगर पंचायतों में निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने सुबह सुबह हरदुआगंज नगर पंचायत चेयरमैन व ईओ संग किया विचार विमर्श व निरीक्षणनगर आयुक्त का वादा नगर निगम के सहयोग से नगर निगम द्वारा गोद ली गयी तीनों नगर पंचायतो की सफ़ाई जनसहभागिता समन्वय, संवाद, तकनीकी, प्रबंधन व्यवहारिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावास्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi) पहल के तहत पिछले साल दिसंबर में अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में नगर निगम अलीगढ़ ने मंडल की तीन नगर पंचायतों नगर पंचायत हरदुआगंज, नगर पंचायत बरौली एवं नगर पंचायत मडराक के साथ एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में इन नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार करना और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को सुधार लाना है।मंगलवार सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर पंचायत हरदुआगंज के चेयरमैन राजेश यादव के साथ पंचायत को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सभी दुकानो व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रभावी रूप से लागू कराये जाने को लेकर विचार विमर्श करते हुए अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार को चेयरमैन की अध्यक्षता में पंचायत के सभी व्यापारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करते हुए इस व्यवस्था को प्रभावी रूप दिए जाने के लिए कहा।
क्योंकि घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था के प्रभावी होने से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन में अगर पंचायत को इस व्यवस्था के प्रभावी होने से बेहतर अंक मिलेंगे।नगर आयुक्त ने ईओ के साथ पंचायत के प्रमुख बाजार, तंग गलियों के साथ साथ पंचायत के लीगेसी वेस्ट प्लांट एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने ईओ को अगले दो माह में इस पंचायत को पूर्ण रूप से लीगेसी वेस्ट मुक्त करने के लिए तेज़ी से क़वायद करने के लिये कहा ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत हरदुआगंज को बेहतर नंबर स्वच्छता में मिल सके।निरीक्षण में नगर आयुक्त का निरीक्षण में पंचायत की सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक मिली निरीक्षण में नगर आयुक्त ने पंचायत के सभी डोर टू डोर वाहनों में जीपीएस लगवाए जाने के लिये भी ईओ को कहा ताकि नगर पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण के थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन के दौरान घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था में अच्छे नंबर मिल सके।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर पंचायत हरदुआगंज की भांति नगर पंचायत मडराक नगर पंचायत बरौली को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान दिलाने का प्रयास नगर निगम का है। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का जायजा लिया अब अलीगढ़ नगर निगम केवल अपने शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास की नगर पंचायतों को भी स्वच्छता में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस पहल से निश्चित रूप से हर नगर पंचायत भी स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करे और जनता में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ एसएफआई रामजीलाल, सॉलिड वेस्ट प्लानर नोशी स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।



