अलीगढ़

जनता के प्रति जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन होगा प्राथमिकता

प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए संवेदनशील प्रशासन के निर्देश

अलीगढ़  : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभालने के उपरांत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रेस संवाददाताओं से भेंट कर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया, तत्पश्चात प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विकासोन्मुखी प्रशासनिक कार्यप्रणाली को स्पष्ट दिशा दी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसके प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत को सही ढंग से समझ लिया जाए तो अधिकांश समस्याओं का समाधान स्वतः संभव हो जाता है।बैठक में डीएम ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ करें। उन्होंने आगाह किया कि पत्रावलियों पर बिना सोचे-समझे की गई टिप्पणी न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी को यह पूर्णतः ज्ञात होना चाहिए कि वह क्या लिख रहा है और उसका क्या प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि समस्याओं को छिपाने के बजाय उन्हें खुलकर साझा करें। जहां भी मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, प्रशासन हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के संचालन में वही मानक अपनाए जाएं, जिनकी अपेक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की जाती है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि 50 लाख रुपये से अधिक की सभी विकास एवं निर्माण परियोजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। ये नोडल अधिकारी नियमित भ्रमण कर परियोजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों में समयबध्दता, मानक व गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।बैठक सीडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएफओ शिवम कुमार, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!