अलीगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय द्वारका पुरी पर हवन यज्ञ का भव्य आयोजन

पंच परिवर्तन का लिया संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय द्वारका पुरी पर हवन यज्ञ का भव्य आयोजनप्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारका पुरी संघ कार्यालय पर हवन यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही कार्यालय परिसर में स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं द्वारा वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गयाकार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और हवन पूजन के साथ हुआ। मुख्य पुरोहित प्रशान्त शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान धीरज कुमार संग सुधा एवं अन्य स्वयंसेवकों ने विधि-विधान से हवन कराया गया।सभी उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से हवन कुंड में आहुति देकर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और राष्ट्र के कल्याण की कामना की। हवन में घी, जौ, तिल, गुग्गल जैसी औषधीय सामग्री की आहुति से उठी सुगंध से पूरा परिसर सुगंधित हो उठा। हवन के दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर मंत्र जाप किया, जिससे वहां उपस्थित हर व्यक्ति को एक अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।इस अवसर पर प्रान्त सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख राम शंकर जी ने हवन से होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हवन भारतीय संस्कृति की अत्यंत प्राचीन और वैज्ञानिक परंपरा है, जो ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही है। हवन में डाली जाने वाली औषधीय सामग्री से वातावरण शुद्ध होता है और वायु में फैले हानिकारक कीटाणु नष्ट होते हैं। इससे आसपास का वातावरण पवित्र और रोगमुक्त होता है।विभाग प्रचारक गोविन्द जी ने कहा कि हवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन से मन को शांति, एकाग्रता और मानसिक शक्ति मिलती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से हवन करता है, उसका मन स्थिर रहता है, तनाव दूर होता है और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। हवन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, रोगों से बचाव होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और स्वास्थ्य रक्षा का भी एक उत्तम साधन है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने घर में भी समय-समय पर हवन अवश्य करना चाहिए और अपने बच्चों को भी इस परंपरा से जोड़ना चाहिए।विभाग कार्यवाह अजय सर्राफ ने कहा कि आज के समय में जब प्रदूषण और बीमारियां बढ़ रही हैं, तब हवन जैसी परंपराएं और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। हवन से वायु शुद्ध होती है, वर्षा में सहायक होता है और धरती की उर्वरता भी बढ़ती है। यही कारण है कि हमारे पूर्वज हवन को दैनिक जीवन का हिस्सा मानते थे।कार्यक्रम के अंत में संघ के पंच परिवर्तन पर महानगर प्रचारक राम गोविंद ने कहा कि संघ ने समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है, जिसे प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने जीवन में उतारना होगा।पंच परिवर्तन में शामिल है 1. कुटुंब प्रबोधन – परिवार में संस्कार, संवाद और एकता को बढ़ावा देना।
2. सामाजिक समरसता – जात-पात, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समाज में समरसता लाना।
3. पर्यावरण संरक्षण – वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर ध्यान देना।
4. स्वदेशी – स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
5. नागरिक कर्तव्य – एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना।वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इन पंच परिवर्तनों को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि हर परिवार में कुटुंब प्रबोधन होगा, समाज में समरसता होगी, पर्यावरण की रक्षा होगी, स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा और हर व्यक्ति अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करेगा, तभी एक मजबूत, समृद्ध और संस्कारवान राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।कार्यक्रम के अंत में महानगर संघ चालक देवेंद्र कुमार हनुमान ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद देते हुए पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर सह संघचालक रतन कुमार मित्र, महानगर कार्यवाह डॉ. सुनील चौहान, सह कार्यवाह पंकज कुमार, प्रदीप पांडे, प्रीतम, भूपेंद्र शर्मा, टीकम सिंह, हिमांशु शर्मा, महानगर प्रचार प्रमुख सुधीर शर्मा, रजत चौधरी, हरिओम यादव, मधुकर आर्य, खूब सिंह, हुकम सिंह, ललित भारद्वाज, पुष्पेंद्र पाराशर, लव वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!