अलीगढ़

सावधान! अलीगढ़ में सक्रिय हुआ ‘व्हाट्सएप हैकर गैंग

शादी के कार्ड वाली APK फाइल से उड़ रहा है डेटा

अलीगढ़। महानगर में इन दिनों साइबर अपराधियों का एक नया और खतरनाक गिरोह सक्रिय हुआ है, जो व्हाट्सएप के जरिए लोगों के फोन हैक कर रहा है। यह गिरोह विशेष रूप से शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पदाधिकारियों को अपना निशाना बना रहा है। हाल ही में भाजपा के एक महानगर पदाधिकारी का व्हाट्सएप हैक होने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक माननीय विधायक का व्हाट्सएप भी इसी तरह हैक कर लिया गया था, जिससे साफ है कि हैकर्स अब बड़े चेहरों को निशाना बनाकर शहर में अपने पैर पसार चुके हैं।शादी के कार्ड के नाम पर भेजा जा रहा ‘डिजिटल जाल’ हैकर्स द्वारा ठगी का तरीका बेहद शातिर है। परिचितों के व्हाट्सएप नंबर से शादी का निमंत्रण भेजा जा रहा है। यह निमंत्रण फोटो या पीडीएफ के बजाय एक ‘.apk’ फाइल के रूप में होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड करता है, उसका फोन पूरी तरह हैकर्स के नियंत्रण में चला जाता है। हैकर्स इसी तरह एक के बाद एक संपर्कों को शिकार बना रहे हैं। अभी पिछले दिनों एक भाजपा नेता पदाधिकारी का व्हाट्सएप हैक, स्विच ऑफ हुआ फोन ताज़ा मामले में भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के व्हाट्सएप से शहर के तमाम लोगों को शादी के कार्ड की फाइल भेजी जा रही है। जब जागरूक लोगों ने इसकी पुष्टि के लिए उन्हें कॉल किया, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि हैकर्स ने उनके व्हाट्सएप का एक्सेस लेकर उनके संपर्कों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट विशाल देशभक्त का कहना है कि एंड्रॉइड फोन में किसी भी अनजान ‘APK’ फाइल को डाउनलोड करना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इससे न केवल निजी फोटो और मैसेज चोरी हो सकते हैं, बल्कि बैंक खाते भी खाली किए जा सकते हैं। इसलिये सभी से अपील है कि अपने वाट्सअप और अन्य सभी सोशल साइट्स पर टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड लगाकर रखें। जिस्से आपका वाट्सअप हैक होने से बचे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!