अलीगढ़

NCERT कोर्स लागू करने और शिक्षा माफियाओं के ख़िलाफ़ डीएम कार्यालय पर बवाल

डीएम कार्यालय में ताला डालने पहुंचे राजा भैया गिरफ्तार

अलीगढ़: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, समाजवादी छात्र सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का संयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम एसीएम द्वितीय को सौंपा था।ज्ञापन प्रमुख मांगे थे कि प्राइवेट स्कूलों में NCERT का कोर्ट लागू किया जाए और शिक्षा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने कहा था कि अगर तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय में ताला लगा देंगे।आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया, समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान साथियों को लेकर डीएम कार्यालय में ताला डालने पहुंचे थे, ताला डालने से पहले ही पुलिस की नेताओ से भिड़ंत हो गई। सिविल इंस्पेक्टर ने राजा भैया और मोहसिन मेवाती को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया इससे युवाओं में रोष व्याप्त हो गया, युवा इकट्ठा हो कर सिविल लाइंस थाने पहुंचे गए।
डीएम कार्यालय पर करीब 20 मिनट पुलिस और प्रदर्शन कारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने राजा भैया से ताला छीन लिया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने कहा कि 3 दिन की चेतावनी के बाद आज डीएम कार्यालय में ताला डालने आए हैं। शिक्षा माफियाओं के ख़िलाफ़ आख़िर तक लड़ेंगे, गरीब मजदूर के बच्चों को सस्ती शिक्षा दिला कर रहेंगे चाहे उसके लिए जेल ही क्यों न जाना पड़े।मोहसिन मेवाती ने कहा कि NCRET का कोर्स पूर्ण तरीके से लागू होना चाहिए क्योंकि ख़ुद डीएम साहब ने आदेश किया है लेकिन हमको गिरफ्तार किया जा रहा है।
छात्रों की आवाज़ उठाते रहेंगे।इस मौके पर राजा भैया, मोहसिन मेवाती, शारिक चौधरी, इमरान पठान, इरफान ख़ान, अरमान ख़ान, अंसार सिद्दीकी, वक़ार अहमद, सलमान ख़ान, मजीद ठाकुर, महेंद्र कुमार, राहुल प्रजापति, अभय सिंह, आमिर चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!