अलीगढ़

सीएम ग्रिड ख़ैर रोड परियोजना का नगर आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण

15 जून तक तैयार होगी वर्ल्ड क्लास ख़ैर रोड : नगर आयुक्त

खैर रोड पर जल्द जगमगाएंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें-शहरवासियों को जून तक मिलेगी आधुनिक सड़क सुविधाशुक्रवार तपती दूप में नादा पुल से खैर रोड तक नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत पैकेज-2 में निर्माणाधीन ख़ैर रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।लगभग 29 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 11, 15 एवं 34 में हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक लगभग 2.56 किलोमीटर लंबी आधुनिक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नादा पुल से ख़ैर रोड सवारियां लॉज तक पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।निरीक्षण में नगर आयुक्त ने पाया गया कि परियोजना के अंतर्गत लगभग 75 से 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा कैरिज-वे निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। नगर आयुक्त को मौके पर जानकारी दी गई कि सड़क के मध्य में स्थापित की जाने वाली आधुनिक स्ट्रीट लाइटों हेतु फाउंडेशन निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। निर्धारित 130 फाउंडेशन में से लगभग 100 फाउंडेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड के इंजीनियरों एवं प्रभारी मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि फाउंडेशन कार्य पूर्ण होते ही आगामी 7 से 8 दिनों के अंदर सड़क के मध्य स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित करने का कार्य पूर्ण कराया जाए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने रोड बाइंडिंग कार्य को अतिरिक्त लेबर लगाकर आगामी एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटिंग हेतु पोल फाउंडेशन एवं लाइट स्थापना का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए।नगर आयुक्त ने सड़क के मध्य बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण कार्य की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त करते हुए इसे आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता, साइड इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को गति देने हेतु विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लगभग 400 विद्युत पोल के सापेक्ष अब तक 220 पोल शिफ्ट किए जा चुके हैं। इस पर नगर आयुक्त ने शेष विद्युत पोलों को भी शीघ्र कराने व प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त लेबर लगाकर कार्य करने के व कलवट को बनवाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सड़क सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है सीएम ग्रिड ख़ैर रोड परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत कार्य जिसमें पोल शिफ्टिंग एवं स्ट्रीट लाइट फिटिंग शामिल है आगामी 7 से 8 दिनों में तेजी से पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी 15 जून तक शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर सड़क पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!