अलीगढ़

अलीगढ़ बना खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण का मॉडल

जेल में भी FOSTAC की शुरुआत

अलीगढ़: जिले में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने व्यापक स्तर पर FOSTAC प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल संचालन किया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 डॉ. दीनानाथ यादव के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में एएमयू की कैंटीनों के करीब 200 फूड हैंडलर्स, होटल्स के कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और जवाहर पार्क स्थित स्ट्रीट फूड हब के विक्रेता शामिल हुए। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य प्रथाओं, “10 गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” और किचन प्रबंधन के मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।विशेष उपलब्धि के रूप में जिला कारागार में लगभग 100 बंदियों को FOSTAC के तहत प्रशिक्षण देकर अलीगढ़ देश का पहला ऐसा जिला बन गया, जहां जेल में संगठित रूप से खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया गया। इससे बंदियों के कौशल विकास, रोजगार के अवसर और पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी।
प्रशिक्षण का संचालन एफएसएसएआई प्रमाणित ट्रेनर हरचरण कौर एवं ऑडिटर इकरा सिद्दीकी के मार्गदर्शन में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि खाद्य जनित बीमारियों में कमी के साथ “स्किल इंडिया” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!