अलीगढ़

माटीकला कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर, 9 मई तक करें आवेदन

15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा

अलीगढ़  : आर्थिक रूप से कमजोर एवं परंपरागत माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित “माटीकला कौशल विकास योजना” के तहत 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि यह प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अडींग, जिला मथुरा में आयोजित होगा, जो पूर्णतः आवासीय रहेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ ऐसे परंपरागत माटीकला कारीगरों को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, जिनकी आजीविका केवल माटीकला व्यवसाय पर निर्भर हो और जिनका नाम माटीकला कारीगरों की आंकड़ा संग्रह सूची में दर्ज हो। साथ ही, लाभार्थी परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी विभाग या संस्था से यह प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।
इच्छुक अभ्यर्थी 9 मई 2026 तक upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, त्रिमूर्ति नगर, बरौला बाईपास, अलीगढ़ अथवा मोबाइल नंबर 7408410755 और 9808146965 पर संपर्क किया जा सकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!