प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सी.आई.एस.सी.ई तथा यूपी बोर्ड में कक्षा 12th में शुक्ला क्लासेस के छात्रों तथा छात्राओं ने बाजी मारी
2025- 26 की बोर्ड परीक्षा में शुक्ला क्लासेस के विभिन्न छात्रों तथा छात्राओं ने अपने स्कूलों को टॉप किया है। सी. आई. एस .सी. ई बोर्ड परीक्षा में गगन पब्लिक स्कूल की छात्रा देवांशी वार्ष्णेय ने 89.75% अंक लाकर विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सी.आई.एस.सी.ई तथा यूपी बोर्ड में कक्षा 12th में शुक्ला क्लासेस के छात्रों तथा छात्राओं ने बाजी मारी।
सत्र 2025- 26 की बोर्ड परीक्षा में शुक्ला क्लासेस के विभिन्न छात्रों तथा छात्राओं ने अपने स्कूलों को टॉप किया है। सी. आई. एस .सी. ई बोर्ड परीक्षा में गगन पब्लिक स्कूल की छात्रा देवांशी वार्ष्णेय ने 89.75% अंक लाकर विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गगन पब्लिक स्कूल के छात्र शिवम सारस्वत में विज्ञान संकाय में 88.7% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की छात्रा कीर्ति गुप्ता ने 88.25% अंक लाकर विज्ञान संकाय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 12th की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर आगरा रोड के छात्र देव शर्मा ने 83.2% अंक प्राप्त करके स्कूल में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर कोचिंग में मुख्य अतिथि गोपाल शुक्ला अध्यापक , फिजिक्स के अध्यापक अनूप उपाध्याय केमिस्ट्री के अध्यापक ऋषभ वर्मा बायोलॉजी की अध्यापिका आशी वर्मा तथा कोचिंग की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला मौजूद रही। कोचिंग के डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने सभी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



