अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को सफल बनाने वालों का हुआ सम्मान समारोह आयोजित

हाथरस। जनपद में 28 अप्रैल को निकाली गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के भव्य एवं सफल आयोजन के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के ओढ़पुरा तिराहे स्थित मोतीराम गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह एवं समन्वय समिति के तत्वावधान में किया गया। समारोह में उन सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान अतिथियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े आयोजनों को इसी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया।



