हाथरस

सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर जमकर हुआ हंगामा, कंज्यूमर ने कर्मचारियों पर मारपीट का लगाया आरोप

सिकंद्राराऊ। इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर जमकर हंगामा हो गया

सिकंद्राराऊ। इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। कंज्यूमर ने एजेंसी स्वामी और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

पूरा मामला सिकंद्राराऊ के पुरदिल नगर रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी का है, जहां रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि वह अपने बुक किए गए सिलेंडर की पर्ची लेने एजेंसी पहुंचा था। पीड़ित के मुताबिक जब उसने कर्मचारियों से सिलेंडर की पर्ची मांगी तो कर्मचारियों ने कहा कि अभी ओटीपी नहीं आया है, ओटीपी आने के बाद ही पर्ची दी जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद एजेंसी स्वामी और कर्मचारियों ने उपभोक्ता के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं एजेंसी स्वामी ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई, बल्कि उपभोक्ता को सिर्फ समझाने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!