अलीगढ़

फफाला मार्केट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण-ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन से जानी समस्याएं

फफाला मार्केट में पार्किंग की जल्द होगी व्यवस्था - सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के साथ फफाला मार्केट में चलेगा सफ़ाई का विशेष अभियान

फफाला मार्केट के दुकानदार व ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन देंगे नगर निगम का यूजर चार्ज जल निकासी, सड़क मरम्मत, पार्किंग, आवारा पशुओं को पकड़ने, साफ सफाई पथ प्रकाश व्यवस्था की समस्याओं का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण बुधवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने फफाला मार्केट का निरीक्षण कर ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ नगर निगम से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने फफाला मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़क का संज्ञान लेते हुए निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क शुरू कर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। स्थानीय दुकानदारों ने मार्केट में लगने वाले जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा फफाला मार्केट के निकट तांगा स्टैंड के पास दोपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था आगामी महीनों में प्रारंभ कराई जाएगी, जिससे मार्केट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को काफी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने नगर निगम के आर्किटेक्ट एवं तकनीकी टीम को फाफला मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने हेतु संभावित विकल्प तलाशने के निर्देश दिए।मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों द्वारा शिकायत किए जाने पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर उन्हें ऑटोमेशन प्रणाली से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

मार्केट क्षेत्र में आवश्यक सड़क निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग की टीम को मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रस्ताव तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने दुकानदारों एवं ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए नगर निगम के यूजर चार्ज का समय से भुगतान करने के लिए कहा इस पर दुकानदारों ने आश्वस्त किया कि फफाला मार्केट के सभी दुकानदार नगर निगम द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज का समय से भुगतान करेंगे।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। फाफला मार्केट में सड़क, सफाई, पार्किंग एवं स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुगम एवं व्यवस्थित जनसुविधा मिल सके।

इस मौके पर पार्षद अब्दुल मुतलिफ अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू, चैयरमैन राजीव जैन, महामंत्री आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, संगठन मंत्री शफकत अली उपाध्यक्ष आमिर आबिद,ए के जैन,नीरज महेश्वरी,नदीम अहमद ,मयंक जैन स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!