3 मई 2026 को पूरे देश में हुई NEET (UG) प्रवेश परीक्षा 2026 का पेपर लीक हो जाने के चलते उसे रद्द कर दिया गया
कांग्रेस प्रदर्शनकारी मैरिस रोड से जुलुस की शकल में भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सेंटर पॉइंट की ओर चले सैंटर पॉइंट चौराहे पर भारी पुलिस बल ने समस्त कांग्रेसजनों को वहीँ रोक दिया

3 मई 2026 को पूरे देश में हुई NEET (UG) प्रवेश परीक्षा 2026 का पेपर लीक हो जाने के चलते उसे रद्द कर दिया गया I इस परीक्षा को संचालित करने वाली संस्था NTA के इस निर्णय से लाखों युवा छात्र छात्राओं में भारी रोष है I इसी क्रम में उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमैटी के आह्वान पर वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने मिलकर अलीगढ़ में आज भारी विरोध प्रदर्शन किया I कांग्रेस प्रदर्शनकारी मैरिस रोड से जुलुस की शकल में भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सेंटर पॉइंट की ओर चले सैंटर पॉइंट चौराहे पर भारी पुलिस बल ने समस्त कांग्रेसजनों को वहीँ रोक दिया कांग्रेसजनों ने वहां प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी भारी नारेबाजी की, इसके बाद कांग्रेसजनों द्वारा वहां भाजपा सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की गई तो वहां उपस्थित पुलिस बल ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीनने का प्रयास किया अंततः कांग्रेसजन भारी विरोधाभास के बीच पुतला फूकने में सफल हो गए I इस बाद विवेक बंसल ने वहां उपस्थित नागरिकों व कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे ये भाजपा सरकार आई है तबसे अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा व प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक हो रहे हैं I
वर्ष 2024 से लेकर अबतक दो बार NEET (UG) प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक हो गये हैं जिससे लाखों युवा छात्र छात्राओं के कठोर परिश्रम, आशाओं व भविष्य पर पानी फिर रहा है, उन्होंने इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए किस तरह रात दिन कठोर परिश्रम किया, परीक्षा देने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जाते समय बसों और ट्रेनों में धक्का मुक्की झेली और रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व फुटपाथों पर भूखे प्यासे सोये I परीक्षा रद्द होने से उन छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को भारी आघात पहुंचा है और सरकार सिर्फ़ बयानबाजी में मस्त है I मेरा यह मानना है कि इस प्रकार की परीक्षाओं को संचालित करने वाली संस्थाओं की कार्यप्रणाली में कहीं न कहीं झोल है जिसके चलते पेपर लीक होते हैं ऐसा होने से उस संस्था की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आती है I मैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से मांग करता हूँ कि नैतिकता का ये तकाज़ा है कि पेपर लीक काण्ड की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए अपने पद से तुरंत स्तीफा दें I मैं सरकार से मांग करता हूँ कि इस प्रकार की परीक्षाओं के लिए सटीक सुरक्षा व्यवस्था का प्रावधान किया जाये और पेपर लीक काण्ड के सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये व दोषी मुख्य साजिशकर्ताओं का पर्दाफ़ाश किया जाये I प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गया प्रसाद गिर्राज, कैलाश बाल्मीकि, हेमंत शर्मा टोटो, खालिद मसूद, शीलू चन्देल, गोपाल मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, आनंद बघेल, अजय बघेल, ओमप्रकाश सिंह, डा शंकरलाल, अनिल सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, राजीव मिश्रा, घनश्याम दास कश्यप, भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र बघेल, रईस गाजी, लटूरीमल अग्रवाल, आमिल हुसैन, ज़फरुद्दीन गद्दी, मोहम्मद सलाम कुरैशी, शादाब फज़ल, भूदेव प्रसाद, आमिर मुन्तजिर, अजय धनगर, संजय माथुर, कुंवरपाल सिंह, अमजद हुसैन, शाहिद खान, अरविन्द शर्मा, तेजवीर बघेल, बिरजू जाटव, मोहम्मद सलीम, सलमान, वसीम मालिक, इमरान रफीक, साजिद बेग, अर्पित यादव, काशिफ, सुरेंदर, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद मंसूर, नबी अहमद, हबीब मलिक, साबिर, आदि के साथ अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे I ,



