अलीगढ़
जिला अस्पताल में एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया
पकड़े जाने पर आरोपी खुद का गला काटने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वह अस्पताल में भर्ती मरीज की बच्ची के पैरों से पायजेब उतार रहा था

जिला अस्पताल में एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पकड़े जाने पर आरोपी खुद का गला काटने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वह अस्पताल में भर्ती मरीज की बच्ची के पैरों से पायजेब उतार रहा था।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मलखान सिंह जिला अस्पताल का बताया जा रहा है।



