मिशन शक्ति के तहत बेटी को मिला सम्मान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी कक्षा 8 की छात्रा कुमारी कोमल

अलीगढ़ उच्च प्राथमिक विद्यालय नहटी, विकास क्षेत्र लोधा, जनपद अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत विद्यालय की मेधावी एवं अनुशासित छात्रा कुमारी कोमल, कक्षा-8 को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया गया।
एक दिन की प्रधानाध्यापक के रूप में कुमारी कोमल ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया। उन्होंने प्रार्थना सभा का संचालन देखा, कक्षाओं का निरीक्षण किया, शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एक दिन की प्रधानाध्यापक कुमारी कोमल ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि – “आप भी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से पढ़ाई करके जीवन में उच्च पदों को प्राप्त कर सकते हैं। पढ़ोगे तो बढ़ोगे।” उनके इस प्रेरणादायक संदेश का सभी बच्चों ने तालियों से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि कुमारी कोमल कक्षा 8 की मॉनिटर भी हैं। विद्यालय में होने वाली प्रार्थना सभा की संपूर्ण व्यवस्था भी यही देखती हैं तथा विद्यालय के ईको क्लब की प्रधानमंत्री के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सदैव अग्रणी रहती हैं।
विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने कुमारी कोमल का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के संदेश को साकार करते हुए सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन से अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती



